Latest news
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डभद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की...

भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत, 13 घायल

ऋषिकेश। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर भद्रकाली मोड़ के पास करीब 60 यात्रियों से भरी राजस्थान नंबर की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे स्कूटी के पास बैठे दो चचेरे भाइयों की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर आरजे18पीबी1409 की बस खाराश्रोत पार्किंग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर ढलान के पास बस के सामने स्कूटी सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।दहादसे के दौरान बस सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दो युवकों के ऊपर जा गिरी। दोनों बस के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गणेश विहार, गंगानगर, ऋषिकेश निवासी शुभम (26) और ऋषभ (34) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। बताया गया कि रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों ने सुबह ही अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया था। परिवार के लिए दिन खुशियों से शुरू हुआ था, लेकिन शाम होते-होते एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दोनों युवकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। बस में बिहार के समस्तीपुर, छपरा, दरभंगा समेत अन्य क्षेत्रों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के यात्री सवार बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर बस के पलटने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। रेस्क्यू टीम ने तत्काल अभियान शुरू करते हुए बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में स्कूटी सवारों को बचाने के प्रयास के दौरान बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हादसे की वास्तविक वजह और अन्य परिस्थितियों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। रक्षाबंधन के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों से उनकी खुशियां छीन लीं। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत और 13 यात्रियों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments