Latest news
आयुक्त ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्र सरकार ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने को प्रदान की 489 करोड़ की धनराशि पश्चिम बंगाल-असम के चुनावी रूझानों से उत्तराखंड भाजपा में जश्न वायरल पत्र से मेरा कोई लेना-देना नहींः अरविंद पाण्डेय देवपुरम कॉलोनी के निकासी मार्ग पर अवैध निर्माण से सीवर बाधित, प्रशासन ने तत्काल तलब की रिपोर्ट प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरीः मुख्य सचिव श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का मंत्री जोशी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

[t4b-ticker]

Monday, May 4, 2026
Homeउत्तराखण्डभव्य श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ माँ डाट काली मंदिर में नवरात्रि...

भव्य श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ माँ डाट काली मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ

देहरादून। चैत्र नवरात्रि विक्रम संवत् 2083 की प्रतिपदा पर आज माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ पर भक्तों का ताँता लगा रहा। प्रातः 7 बजे से माता रानी का भव्य श्रृंगार प्रारंभ हुआ, पूरे मंदिर प्रांगण को भव्य फूलो से सजाया गया। उसके बाद महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के ज्येष्ठ पुत्र शुभम गोस्वामी, कनिष्ठ पुत्र संयम गोस्वामी ने मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों के लिए माँ डाट वाली से पूजा अर्चना के द्वारा भक्तों की मंगलकामना की प्रार्थना की।
पूजा अर्चना पंडित अनूप ममगाईं, पंडित शैलेंद्र थपलियाल, पंडित प्रवीण जुयाल द्वारा कराई गई। माँ डाट काली के सेवादार गौरव कुमार ने बताया की माता रानी के नवरात्रो के नौ दिन माता रानी की विशेष पूजन किया जाएगा एंव प्रतिदिन माता की चौकी एंव प्रसाद वितरित किया जाएगा। नवमी को हवन पूजन के बाद नवरात्रो का परायण होगा। इस अवसर पर सेवा दल के दिनेश अग्रवाल( टीटू भाई) ,नरसिंह दास,गौरव कुमार, हरीश मारवाह, श्रवण वर्मा, वासु परविंदा, गौतम प्रजापति, विक्की खत्री, नीरज गोस्वामी, लक्ष्य बजाज, श्लोक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments