Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया। भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तरुण चुघ का पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर के कार्य की जानकारी भी केन्द्रीय नेतृत्व को दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments