Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा को सीबीआई जांच पर पूर्ण भरोसा, नई एफआईआर पर विवाद सिर्फ...

भाजपा को सीबीआई जांच पर पूर्ण भरोसा, नई एफआईआर पर विवाद सिर्फ बहानाः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा जताते हुए, सभी शंकाओं के दूर होने की उम्मीद जताई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो नई दर्ज एफआईआर को मुद्दा बना रहे हैं, वही सीबीआई पर भरोसा हीं करते हैं और न ही दिवंगत बेटी को इंसाफ दिलाना चाहते थे। लिहाजा उन्हें भी स्पष्ट होना चाहिए कि जांच किसी सियासत के लिए नही बल्कि पीड़ित परिवार की इच्छा अनुसार की जा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीबीआई जांच के निर्णय के बाद भी जारी कांग्रेस की असंवेदनशील राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद प्रकरण के संज्ञान में आने के तुरंत बाद त्वरित कठोरतम जांच और ठोस न्यायिक पैरवी की गई। दिवंगत बेटी को इंसाफ दिलाने की कानूनी लड़ाई अंजाम पर पहुंची और सभी दोषियों को उम्र कैद की सजा हुई। फिर भी विपक्ष द्वारा, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वीडियो के आधार पर भ्रम और झूठ का माहौल खड़ा किया गया। राज्य में शंका और अफवाह की इस धुंध को छांटने के लिए ही मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार से बातचीत की। उनकी राय के आधार पर ही सभी किंतु परंतु का सच सामने लाने के लिए ही सीबीआई जांच की घोषणा की गई है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जांच की घोषणा से कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को बड़ा झटका लगा है। तभी इसी मुद्दे पर दर्ज एक दूसरी एफआईआर को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। जबकि सभी जानते हैं कि अब तक का पूरा प्रकरण उच्च न्यायालय अपीलीय स्तर पर जारी है। ऐसे मे आगे के निर्णय में न्यायालय की भूमिका भी अहम रहने वाली है, लिहाजा अलग से दर्ज यह एफआईआर, प्रकरण में लिए जा रहे नामों और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की सीबीआई जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को इस सबसे कोई मतलब नहीं है। क्योंकि दिवंगत बेटी की आत्मा को इंसाफ मिले, पीड़ित परिवार को संतुष्टि हो और जनविश्वास कायम रहे, यह सब विपक्ष की राजनीति को सुहाता नहीं है। अन्यथा जो पार्टी सीबीआई की धुर विरोधी हो वो उसी से जांच की मांग करे, पहले ही हजम नहीं हो रहा था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रकरण में सीबीआई जांच किसी सियासत के दबाव में नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार की भावना के अनुसार की जा रही है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री धामी और भाजपा पर पूरा भरोसा है, लिहाजा इस पूरे मुद्दे पर वह हमेशा की तरह हमारे साथ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments