Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

भाजपा ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

देहरादून। भाजपा परिवार द्वारा अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस संदर्भ में बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए अपनी मौन श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए दुष्यंत कुमार गौतम से कहा, जब से अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान क्रैश हुआ, तब से देश में शोक की लहर व्याप्त है। देश ही नहीं विश्व के भी लोगों ने उसमें जान गंवाई है, उससे चारों और शोकाकुल वातावरण है। अपनी हवाई यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, आज एयरपोर्ट में यात्री तो थे लेकिन वह चहल-पहल और आपसी चर्चा नहीं दिखाई जो अमूमन नजर आती थी। कल के दुखद हादसे में हमने जिनको भी खोया, उनका सामाजिक आर्थिक व्यवहारिक योगदान महत्वपूर्ण था।
भाजपा परिवार ने भी इस दुर्घटना में अपने बहुत ही वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को खोया है। हम सभी के परिवार के लिए यह घटना बहुत दुखद है। राहत बचाव कार्यों को लेकर वहां कल से पूरा प्रशासन, पूरी सरकार लगी हुई है। ऐसे में हमारी प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और जिन परिवारों को क्षति या नुकसान हुआ है, उनको दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं इस संकट और पीड़ा से पार पाते हुए, देश को पुनः विकास की धारा में आगे बढ़ाने की शक्ति ईश्वर हमे प्रदान करें।
इस दौरान अपनी संवेदना में प्रदेशाध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, कल का घटनाक्रम बहुत ही दुखद है जिसमें 265 व्यक्ति अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए। ये ऐसी क्षति है जिसकी जिसकी कल्पना नहीं की गई थी, भारत के नागरिकों के साथ-साथ अनेक देशों के नागरिक की भी इसमें क्षति हुई है। इतनी बड़ी घटना में दुख व्यक्त करने के प्रत्येक शब्द कमतर हैं। लिहाजा हम सभी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि सभी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और पीड़ित परिवारों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते हमारी संवेदना उन परिवारों के साथ है। पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया है और आज देश की तरह प्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक नेश्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, पूरा देश और दुनिया इस हृदय विदारक घटना को लेकर बहुत दुख एवं शोक में है। हम सब लोग और देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक, ऐसे सभी पुण्य आत्माओं की सुख शांति के लिए प्रार्थना करते हैं जिन्होंने अपने जीवन को खोया है। साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी पीड़ा सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की। प्रदेश महामंत्री  राजेंद्र बिष्ट के संचालन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, कैलाश पंत, विश्वास डाबर, विनय रुहेला, सुभाष बड़थ्वाल, विनोद उनियाल, मधु भट्ट, नेहा जोशी, आदित्य चौहान,  अजयेंद्र अजेय समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments