Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वन विभाग को वन्यजीव हमलों से बचाव में...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वन विभाग को वन्यजीव हमलों से बचाव में प्रधानों से समन्वय का दिया सुझाव

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भालू गुलदार के बढ़ते हमलों में बचाव को लेकर वन विभाग से प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय का सुझाव दिया है। वहीं उन्होंने हमले में घायलों के इलाज सम्बंधित आर्थिक मदद में वृद्धि की जरूरत को मुख्यमंत्री के सामने रखने बात कही हैं।
राज्य में, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों से सामने आ रही भालू, गुलदार के हमलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर आज प्रदेशाध्यक्ष ने प्रमुख वन संरक्षक से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सावधानी के तमाम उपाय करने और हिंसक घटना या उसकी संभावना की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही का आग्रह किया है। उन्होंने ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं अन्य स्थानीय क्षेत्र जन प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर, जन जागरूकता फैलाने और समन्वय बनाने का भी सुझाव दिया हैं। उन्होंने वन्य जीव संघर्ष में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को अभिलंब आर्थिक एवं सभी जरूरी मदद पहुंचाने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि भालू या गुलदार से घायल व्यक्ति के पूर्णतया इलाज में अनुमन्य राशि 2 लाख से भी कही बड़ी धनराशि प्रभावित परिवार की खर्च हो जाती है। उन्होंने बताया कि गंभीरता और परिस्थितियों के मद्देनजर घायलों की आर्थिक मदद अधिक व्यवहारिक हो, इस संबंध में वह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से शीघ्र आग्रह करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments