Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपदा राहत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपदा राहत में जुटने के निर्देश दिए

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपदा राहत में जुटने के निर्देश दिए हैं। अपने संदेश में कहा, सरकार आपदा प्रबन्धन में शानदार कार्य कर रही है, हमें भी अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रत्येक पीड़ित की चिंता हरनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम अपने संदेश में कहा, वर्तमान में राज्य आपदा की कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी क्षमता और कुशलता से आपदा प्रबंधन में लगी हुई है। पीएम मोदी और केंद्र के मार्गदर्शन में जारी राहत बचाव कार्य से हम जान माल के नुकसान को न्यूनतम रखने में सफल हुए हैं।
उन्होंने सामाजिक दायित्वों के तहत पार्टी की तरफ से अपनी अपनी श्रेष्ठ भूमिका के निर्वहन का भी आवाहन किया है। जिसमें उन्होंने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा, हमें सुनिश्चित करना है कि किसी भी पीड़ित को खाद्य सामग्री, जल, स्वास्थ्य, आश्चर्य स्थल आदि किसी भी तरह की समस्या न आए। ऐसी किसी भी जानकारी सामने आने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन से उन्हें सहयोग दिलाया जाए और अपने अपने स्तर पर भी यथासंभव उनकी मदद की जाए। हम सभी को जनसहभागिता से पूर्व की भांति इस संकट को साहस और ताकत से सामना करते हुए परास्त करना है। देवभूमि के प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा परिवार का सदस्य मानते हुए, उनकी सुरक्षा और समृद्धता की जिम्मेदारी को हमें वहन करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments