Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी ने...

भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी ने की शिरकत

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के समापन समारोह ने भाग लिया। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों और उद्योगों के बीच सामंजस्य स्थापित कर दोनों के विकास के लिए कार्य कर रहा है।
भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, आज भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों के लिए और उसके साथ-साथ उद्योग, दोनों के विकास में एक अच्छा समन्वय बना रहा है। हमारा भी प्रयास है कि हमारे श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलते रहे। उत्तराखंड में भी हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि सब लोग मिलकर उत्तराखंड को एक समृद्ध और देश का श्रेष्ठ राज्य बनाए. इसमें हमारे श्रमिक भाई भी अपना योगदान दे रहे हैं और भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। लगातार बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के अलावा उत्तराखंड के अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि, कावंड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही उनके द्वारा कावंड़ मेले को लेकर समीक्षा बैठक ली जाएगी। मॉनसून पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मॉनसून को लेकर भी तैयार है। उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान कई दैवीय आपदाएं देखने को मिलती हैं, जिनको रोकी तो नहीं जा सकती लेकिन इस तरह की दैवीय आपदाओं के बाद रिस्पॉन्स टाइम को कम करके जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू हो, ऐसी व्यवस्था की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments