Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभैंस चोरी के मामले को हल्के में टरकाया, सीएम धामी के आदेश...

भैंस चोरी के मामले को हल्के में टरकाया, सीएम धामी के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज

देहरादून: शहर में भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है । इस मामले की खास बात यह है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जोर देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। वह बड़ी मुश्किलों से अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। जिसको देखते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदी थी। भैंसों का दूध बेचकर उनकी आमदनी बढ़ रही थी, लेकिन 21 जनवरी 2022 की रात चोरों ने उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली।

जिसके बाद परेशानी में खष्टी ने मंडी पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने भैंस चोरी के मामले को हल्के में लेते हुए टरका दिया । थक हारकर परेशान खष्टी ने पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई। कहीं से मदद न मिली तो वह सीएम के पास पहुंच गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीडि़तों की सुनवाई हो। आनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रावधान है। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस की कार्यशैली पर कोई खास बदलाव होता नहीं दिखा रहा। भैंस चोरी का मुकदमा इसी का उदाहरण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments