Latest news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने असम में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के...

मंत्री जोशी ने असम में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दोलहट बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में पर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री रूपेश गोआला भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका को भारी मतों से विजयी बनाएं।जनसभा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही, जिन्होंने भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने कहा कि पुनः डबल इंजन सरकार बनने से असम में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर असम सरकार में कैबिनेट मंत्री रूपेश गोआला, भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments