Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के...

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी स्थित भिलाडू में स्टेडियम के संबंध में खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि मसूरी स्थित भिलाडू में स्थानीय जनता द्वारा लम्बी अवधि से स्टेडियम की मांग की जा रही है। स्टेडियम के लिए एक्टेंशन मार्ग हेतु चिहिन्त भूमि वन भूमि होने के करण वन विभाग द्वारा समय-समय पर आपत्ति लगाये जाने के कारण कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को हस्तान्तरित नहीं हो पा रही है। जिसके कारण कार्यदायी संस्था पेयजल निगम स्टेडियम निर्माण का कार्य नहीं कर पा रहा है।
मंत्री ने कहा कि बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से भूमि हस्तान्तरण की कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। भूमि हस्तान्तरण सम्बन्धी कार्यवाही नोडल अधिकारी स्तर तक पूर्ण हो गयी है तथा पत्रावली शासन स्तर पर भेजी जानी है। विश्वास है कि आगामी दो माह के भीतर भूमि हस्तान्तरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा तथा बच्चों/खिलाड़ियो को स्थानीय स्तर पर स्टेडियम की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी मीरा सकलानी, सचिव खेल आशीष चौहान, डीएफओ मसूरी वन प्रभाग अमित कंवर तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments