Latest news
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज भाजपा महिला मोर्चा के ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ से गूंज रहे उत्तराखण्ड के विधानसभा क्षेत्र ओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक भारी वर्षा के बीच ग्राउंड जीरो पर डटे रहे डीएम डॉ. आशीष चैहान, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम नंदा की चैकी पुल पूरी तरह सुरक्षित, एप्रोच रोड धंसी राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित, चिकित्सा शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिजनो...

[t4b-ticker]

Saturday, August 1, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों...

मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से प्रभावित सड़कों का सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर वार्ड, सालावाला और दून विहार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बरसात का मौसम निकट है, ऐसे में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़कों के सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद योगेश घागट, संजय नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल अरुण कांत, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधिशासी अभियंता रचित कोठियाल, अधीक्षण अभियंता भावुल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments