Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमतगणना को लेकर कार्मिकों का तीसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

मतगणना को लेकर कार्मिकों का तीसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को मतगणना कार्मिकों का तीसरा और आखिरी रेंडमाइजेशन करते हुए कार्मिकों मतगणना टेबल आवंटित की गई।
देहरादून जनपद के सभी 06 विकास खंडों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक सहित चार मतगणना कार्मिक तैनात रहेंगे। मतगणना के लिए दो पालियों की व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक और दूसरी पाली सांय 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक मतगणना का कार्य करेगी। मतगणना कार्य पूरा न होने पर फिर प्रथम पाली के कार्मिक आगे का जिम्मा सभालेंगे। देहरादून के 06 ब्लाक के सभी 1095 बूथों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगेंगी। विकासखंड चकराता व कालसी में 24-24, विकासनगर 60, सहसपुर 50, रायपुर 30 और 47 टेबल लगाई जाएंगी। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय आदि मौजूद थे। मतगणना कार्मिकों को मंगलवार को नीबूवाला में मतगणना कार्यो का अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतगणना कार्यो की सभी व्यावहारिक एवं सैद्धान्तिक जानकारी दी गई। सभी कार्मिकों को समय पर अपने मतगणना स्थल पर उपस्थित रहने के आदेश भी जारी कर दिए गए है। दूरस्थ ब्लाक चकराता की मतगणना कार्मिक मतगणना से एक दिन पूर्व चकराता पहुंचेगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments