Latest news
पांच साल में राज्य में फिल्म निर्माताओं ने फिल्म शूटिंग पर खर्च किये गए 1759 करोड़ रुपए 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर चल रहा कार्य पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्रः सीएम मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना उत्तराखण्ड के शहरों का होगा कायाकल्प नीट यूजी एबीबीएस फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हुई पहली गिरफ्तारी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Thursday, September 24, 2026
Homeअपराधमसूरी नगर पालिका कार्यालय को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की...

मसूरी नगर पालिका कार्यालय को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी,

देहरादून। मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर मंगलवार को एक धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरे ईमेल में कुछ स्थानों के साथ समय और तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल अलर्ट मोड में आ गई हैं। पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। धमकी भरे मेल की पुष्टि करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मेरा सकलानी कहा कि उनको भी इस तरह के धमकी भरा मेल आया है और वहीं शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की धमकी भरा में एसडीएम से प्राप्त हुआ है और सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। दरअसल, सोमवार 22 जून को मसूरी नगर पालिका को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। खास बात है कि ई-मेल में उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
अभी तक की जांच में सामने आया कि, धमकी भरा ई-मेल नगर पालिका परिषद मसूरी और उप जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर आया। मेल कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। जिसमें मसूरी नगर पालिका कार्यालय और उत्तराखंड व दिल्ली के कुछ खास जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
फिलहाल, बम स्क्वायड के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके पर है और परिसर की जांच की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी का कहना है कि कल (22 जून सोमवार) शाम को ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका और पालिका अध्यक्ष के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जानकारी नहीं है कि इस ई-मेल की कितनी सत्यता है? लेकिन हमने समय रहते ही पुलिस को सूचित कर दिया था। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
फिलहाल बम स्क्वायड की टीम ने पालिका परिसर को खाली करने का निर्देश दिया है। पूरी टीम परिसर की सघन जांच कर रही है। जांच के बाद मामले से पर्दा उठ पाएगा। गौर है कि उत्तराखंड का मसूरी काफी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। हर दिन मसूरी में हजारों पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। इसके अलावा मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन भी है। जहां सिविल सर्विस के प्रशिक्षु रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments