Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने चैशायर होम्स में आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चैशायर होम्स में आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा चैशायर होम्स, प्रीतम रोड, डालनवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ चैशायर होम्स के चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज विशेष बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, यह शिविर भी उसी सेवा भावना का प्रमाण है। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डाॅ0 साहिल गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 सिमरन डांग, नाक कान गला रोग विभाग की डाॅ. दीक्षा लोहानी, नेत्र रोग विभाग के डाॅ0 पलाश बाउड़ी व शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ0 मोहम्मद शाबान ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी एवं चैशायर होम्स की ओर से चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, अधीक्षिका ममता गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ कल्हन और भूपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments