Latest news
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन बादशाहीथौल में एसआईआर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम

[t4b-ticker]

Thursday, November 5, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यमुना नदी की सहायक नदी टोंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से 1,324 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी से 97076 हेक्टेअर भूमि का सिंचाई व 617 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल के साथ-साथ 660 मेगावाट जलविद्युत का भी उत्पादन उत्पादन होगा। इस परियोजना से उत्तराखण्ड राज्य की लगभग 1452 हैक्टेयर तथा हिमाचल प्रदेश का लगभग 1498 हैक्टेयर भूमि जलमग्न होगी। श्री महाराज ने कहा कि किशाऊ बांध के निर्माण से उत्तराखंड को इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली बिजली का हिस्सा मिलेगा जो कि राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इसके अलावा राज्य के कृषि क्षेत्रों, विशेषकर देहरादून और आसपास के इलाकों में सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments