Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर दुःख जताया

महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर दुःख जताया

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने
अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को अत्यंत दुःखद, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से वह बेहद स्तब्ध और दुःखी हैं। 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के मेघानी इलाके में एयरपोर्ट के पास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments