Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने महिला आरक्षण पर विशेष सत्र का स्वागत करते हुए कांग्रेसी प्रदर्शन को ढोंग बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया, बेशर्मी की हद है कि दिल्ली में विरोध में वोट करते हैं और राज्य में समर्थन में प्रस्ताव की मांग करते हैं।
मीडिया सवालों के जवाब में दी गई प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने घोर पाप किया है। जिसको लेकर जनता और मातृ शक्ति में जबरदस्त रोष है और वो महिला विरोधी ताकतों को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाना चाहती है। जनभावनाओं के सम्मान और महिलाओं का अपमान करने वालों का चेहरा सामने लाने के लिए आगामी 28 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य की जनता का मंतव्य देश के सम्मुख एक राय से प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने आज विधानसभा के सामने हुए कांग्रेसी धरने को राजनैतिक ढोंग बताते हुए, पाप से पीछा छुड़ाने की कोशिश बताया है। क्योंकि जो यहां विधानसभा से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग का प्रस्ताव भेजना चाहते हैं। उनके साथियों ने ही संसद में इसी कानून को गिराने का अपराध किया है। यदि कांग्रेस पार्टी चाहती तो वहां प्रस्तुत संशोधन का समर्थन करती। जिससे सभी विधानसभाओं और संसद में मातृ शक्ति को उनका अधिकार मिल जाता। लेकिन अफसोस ऐसा नहीं किया गया और अब उत्तराखंड में कांग्रेस राजनैतिक ड्रामा रच रही है। वहीं तंज किया, कांग्रेस नेताओं को गलतफहमी है कि जनता संवैधानिक प्रक्रिया को नहीं जानती है। जनता को मालूम है कि जो कांग्रेस कह रही है, ऐसे विधानसभा प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है। सच यह है कि कांग्रेस आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के चेहरे पर लगी महिला अधिकारों के विरोध की कालिख जनता देख रही है। लिहाजा 28 तारीख को सदन में जो होगा वह सिर्फ जनता की भावना का प्रकटीकरण होगा। असली सजा देने का मन प्रदेश की जनता, कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों के लिए बना चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments