Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला एवं बाल कल्याण से संबंधित भारतीय मानकों की दी जानकारी

महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित भारतीय मानकों की दी जानकारी

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा आज महिला एवं बाल विकास विभाग, नंदा की चौकी, प्रेमनगर, देहरादून में भारतीय मानकों पर आधारित एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारतीय मानक ब्यूरो के विशेषज्ञों द्वारा संचालित की गई, जिसमें महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न भारतीय मानकों की जानकारी, उनके अनुप्रयोग एवं क्रियान्वयन के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य स्पष्ट किए और बताया कि भारतीय मानकों की जानकारी और उनका प्रभावी अनुप्रयोग आमजन के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ. प्रशांत आर्या ने भारतीय मानक ब्यूरो की इस पहल की सराहना की तथा कहा कि विभाग के कर्मचारियों को इस तरह की जानकारी से न केवल अपनी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलेगी, बल्कि वे उपभोक्ताओं को भी सही मार्गदर्शन दे सकेंगे। कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों का संचालन भारतीय मानक ब्यूरो के विशेषज्ञ श्री शशि भूषण सिंहा एवं प्रसिल्ला देसी द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग से संबंधित महत्त्वपूर्ण भारतीय मानकों, जैसे पोषण, सुरक्षा, बाल उत्पादों के गुणवत्ता मानकों और सेवाओं में गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
भारतीय मानक ब्यूरो, भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक राष्ट्रीय मानक निकाय है। यह संस्थान आईएसआई मार्क के तहत उत्पाद प्रमाणन, हॉलमार्क योजना के अंतर्गत आभूषणों की गुणवत्ता की पुष्टि, और अन्य प्रमाणन योजनाओं का संचालन करता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराना और निर्माताओं को मानकीकरण के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन देना है। यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रही, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में भारतीय मानकों को बेहतर रूप से लागू कर सकें। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी जिलों से जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े साथ ही विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी लगभग 70 लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments