Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमाँ डाट काली सिद्धपीठ का 223वां वार्षिकोत्सव 12 जुलाई से, भव्य कार्यक्रमों...

माँ डाट काली सिद्धपीठ का 223वां वार्षिकोत्सव 12 जुलाई से, भव्य कार्यक्रमों की घोषणा

देहरादून। सोमवार (चैत्र मास की शुक्ल पंचमी) को माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के 223 वे वार्षिकोत्सव की तिथि निर्धारित हुई। इस शुभ अवसर पर महंत रमन प्रसाद गोस्वामी एंव माताजी हेमलता गोस्वामी के पावन सानिध्य में आगामी मंदिर के 223 वे वार्षिकोत्सव की शुभ तिथि पूजा अर्चना के साथ तय हुई। इस अवसर पर महंत जी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी एंव संयम गोस्वामी ने सयुक्त रूप से तिथि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि माता रानी का वार्षिकोत्सव आगामी 12 जुलाई दिन रविवार को भैरव पूजन से प्रारंभ होगा,उसी क्रम में 13 जुलाई दिन सोमवार को शिव पूजन, 14 जुलाई दिन मंगलवार को सुंदरकांड, 16 जुलाई दिन वीरवार को नगर परिक्रमा एंव झंडा पूजन, 21 जुलाई दिन मंगलवार ( आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी ) को माता रानी का भव्य जागरण एंव 22 जुलाई दिन बुधवार को माता रानी का हवन व विशाल भंडारे के साथ संपूर्ण होगा।
मंदिर के सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि 223 वे वार्षिकोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया जाएगा, जिसमे की देश विदेश से माता रानी के भक्त माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने आयेंगे। पूजा अर्चना आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य शिवांग थपलियाल द्वारा की गई। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल( टीटू भाई ), नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, श्रवण वर्मा, गौतम प्रजापति, अश्वनी अग्रवाल, विक्की खत्री, सूरज शर्मा, नीरज गोस्वामी, श्लोक गोस्वामी, सुनील आहुजा, राम पद जना, अनूप बंगा, गिरधारी लाल माटा, राजेश वालिया, अनुज कंबोज, अरुण कुमार, अनुज सैनी, सोनल अग्रवाल, होरीलाल, योगेन्द्र सिंह, अंशुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, सागर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments