Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमानवाधिकार संगठन ने आयोजित किया कार्ड वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम

मानवाधिकार संगठन ने आयोजित किया कार्ड वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा रेस कोर्स स्थित पुलिस लाइन के सामने संगठन के नए सदस्य विजय कथूरिया के निवास पर संगठन के कार्ड वितरण, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश व संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ बीकेएस संजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नए पुराने सभी सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन व प्रदेश महासचिव देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने किया।
इस अवसर पर जस्टिस टंडन ने कहा की उत्तराखंड में बहुत सी संस्थाएं हैं लेकिन धरातल पर काम करने वाली सिर्फ यही संस्था है जो निरंतर सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रही है। मैं इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सचिन जैन, मधु जैन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पद्मश्री डॉक्टर बीकेएस संजय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन बनाना खड़ा करना कोई बड़ा काम नहीं लेकिन उसको चलना और संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना और सभी समस्याओं और मुद्दों पर काम करना यह सबसे बड़ी बात है। इस अवसर पर एसपी सिंह, जितेंद्र कुमार डंडोना, एके महाजन, डॉ पीके गोयल, इंजीनियर पीसी वर्मा, प्रदीप नागलिया, अजय जैन, नरेश चंद जैन, विजय कथूरिया, रेखा निगम, दिनेश, डॉ स्वाती मिश्रा, विनोद तोमर, कौशल यादव, गीता वर्मा, गौरव वर्मा, सुनीता रावत आदि अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments