Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमानवाधिकार संगठन ने राजेश टंडन को संस्कृत विश्वविद्यालय कार्यपरिषद में सदस्य नामित...

मानवाधिकार संगठन ने राजेश टंडन को संस्कृत विश्वविद्यालय कार्यपरिषद में सदस्य नामित किए जाने का स्वागत किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मसूरी रोड स्थित पुरुकुल हेरिटेज ग्रीन में राजेश टंडन (से०नि०) पूर्व न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को राज्यपाल कुलाधिपति (उत्तराखंड) की ओर से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में 02 वर्षों के लिए सदस्य के रूप में नामित किये जाने पर उनको उनके आवास पर संगठन द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सचिन जैन समेत सभी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यह सम्मान आपका नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का है और मानवाधिकार के सभी सदस्य अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कहा कि मैं आपका धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं जो समय-समय पर मेरा प्रोत्साहन बढ़ाते हैं और मुझे नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। मैं आज तक जिस भी मुकाम पर पहुंचा मानवाधिकार संगठन हमेशा मेरे साथ खड़ा पाया। यह संगठन मेरा परिवार है। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, राष्ट्रीय सलाहकार सुनील अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष रेखा निगम, प्रदेश महासचिव एसपी सिंह, वरिष्ठ समाज सेवक सचिन गुप्ता, शशि टंडन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments