Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून के बाद चारों धामों में लौटी रौनक, केदारनाथ में सबसे ज्घ्यादा...

मानसून के बाद चारों धामों में लौटी रौनक, केदारनाथ में सबसे ज्घ्यादा भीड़

देहरादून। मानसून के विदा होते ही उत्तराखंड के चारों धाम में रौनक लौट आई है। उच्च हिमालय की वादियों में हर और श्रद्धालुओं की काल-पहल है। वातावरण आस्था के उत्सह से गूंज रहा है। भारी वर्षा के कारण आवाजाही न्यूनतम हो जाने से महीनों तक सूने रहे यात्रा मार्ग और पड़ाव फिर से जीवंत ही उठे हैं। इन दिनों औसतन 15 हजार भक्घ्त प्रतिदिन चारधाम पहुंच रहे हैं। सर्वाधिक उत्साह बाबा केदार की चौखट पर देखा जा रहा है। यहां हर रोज छह से सात हजार श्रद्धालु मत्वा टेक रहे हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।
कपाट खुलने वाले दिन से ही चारों धाम में भारी भीड़ देखने को मिली और जून अंत तक रिकार्ड 37 लाख 21 हजार 269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके थे। इसके बाद प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद यात्रा की गति धीमी पड़ गई। इन दिनों चारों धाम में मौसम सुहावना है। इनको जोड़ने वाली सड़कें भी दुरुस्त होने लगी हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के कदम तेजी से सामों की और बढ़ रहे हैं। सुबह से शाम तक धामों में जयघोष हो रखा है। पिछले एक सप्ताह में चारों धाम में एक लाख दो हजार 490 श्रद्धालु अपने ईष्ट के दर्शन कर चुके हैं, जबकि कपाट खुलने के बाद से अब तक 43 लाख 59 हजार 475 दर्शनार्थी आए हैं। इस वर्ष भी बाबा केदार के दर्शनों के लिए जबरदस्त उत्साह है, सबसे अधिक 10 लाख तीर्थयात्री भी यहीं पहुंचे हैं। बदरीनाथ में 14 लाख, गंगोत्री में सात लाख, यमुनोत्री में छह लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments