Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ी इलाके में चकबंदी कराने का किया एलान

मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ी इलाके में चकबंदी कराने का किया एलान

देहरादून: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे I इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चकबंदी कराने का एलान किया है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर में रोडवेज डिपो का उद्घाटन भी किया। सीएम धामी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में चकबंदी की मांग लंबे समय से की जा रही है। छितरे खेतों के कारण पहाड़ के लोगों को खेती का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चकबंदी लागू करने के लिए व्यापक आकलन किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित कमेटी की ओर से बनाया गया ड्राफ्ट जल्द ही सरकार के सामने होगा। सीएम के अनुसार राज्य में बंद पड़ी बिजली परियोजनाओं को चालू करने के लिए केंद्र सरकार से पैरवी की जा रही है। बंद परियोजनाओं का काम फिर शुरू होगा।

सीएम ने यह भी कहा कि बागेश्वर की गरुड़ गंगा और अल्मोड़ा की कोसी नदी सूख रही है। इन दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments