Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत...

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत के 34 महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास किया

हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य एवं भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया गया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।
शिलान्यास किए गए कार्यों में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग) कुल 07 कार्य कृ लागतरू रु. 70.54 करोड़, अपर गंगा नहर के दाएं एवं बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास, 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण, 03 अस्थायी पुलों की स्थापना,मरम्मत एवं रख-रखाव, सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग) कुल 12 कार्य कृ लागत रु. 127.23 करोड़, बहादराबाद सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून) का चौड़ीकरण, नगर क्षेत्र में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का विकास, 3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान) कुल 09 कार्य कृ लागतरू रु. 18.11 करोड़, पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन, 1500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल निर्माण, 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण, श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना कुल 06 कार्य कृ लागतरू रु. 18.67 करोड़, चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास, बैरक एवं औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण, मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त बैरकों का निर्माण शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments