Latest news
काशीपुर में बीआईएस ने आयोजित किया मानक मंथन कुठालगेट सौन्दर्यीकरण, साइड रोड कार्य युद्धस्तर पर जारी आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच चल रहे डामरीकरण के कार्याे की गुणवत्ता का लिया जाय... राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए सीएम ने ली समीक्षा बैठक चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीएमए और यूएसडीएमए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की पहल से डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ पौड़ी में ली गई समीक्षा बैठक राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला 30 जून से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

[t4b-ticker]

Wednesday, April 23, 2025
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया...

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अदम्य साहसपूर्ण जीवन हमें सदैव देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments