Latest news
यूट्यूबर अनुराग डोभाल तीन साथियों के साथ गिरफ्तार ट्रिप्पल मर्डर से दहला दून, मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी शामिल सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच, नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्... नई दिल्ली में होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धिः मुख्यमंत्री उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के किया नामांकन दाखिल राज्यपाल से मिले पर्यटन सचिव, प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों की दी जानकारी जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 21 करोड़ की...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु 3.20 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु 3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किये जाने हेतु 77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 46.39 लाख, जनपद अल्मोडा के अन्तर्गत पुलिस लाईन अल्मोडा में टाईप-द्वितीय के 16 एवं टाईप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु 8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु 3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments