Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास में भेंट की तथा श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट एवं श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी अध्यक्ष के आग्रह पर कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट की प्रक्रिया को गति देने हेतु शासन को भी उचित निर्देश दिये।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस यात्रावर्ष मई-जून में रिकार्ड तीर्थयात्रियों ने धामों में दर्शन किये दुर्भाग्य से बरसात के दौरान प्रदेश में जानमाल की क्षति हुई जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। उन्होंने आपदा राहत कार्यों सहित द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्य पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग को प्रदेश सरकार ने सुचारू किया है फलस्वरूप बीते शनिवार 6 सितंबर से श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम में निरंतर यात्रा चल रही है। तीन दिनों में श्री बदरीनाथ धाम में 8421 तीर्थयात्री पहुंचे तथा श्री केदारनाथ धाम में 17770 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है। श्राद्धपक्ष को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बताया कि अभी तक बदरीनाथ धाम में 1299880 तथा केदारनाथ धाम में 1493170 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये है। कुल मिलाकर कपाट खुलने से अभी तक 2793050 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने रखरखाव-सौंदर्यीकरण हेतु अनुदान, सीमा माता मंदिर चाई (जोशीमठ) के जीर्णोद्धार कार्य, बीकेटीसी को देहरादून में कार्यालय हेतु भूमि दिये जाने, मंदिर समिति को आपदा की स्थिति को देखते , श्री केदारनाथ सहित धामों में पूजा सामग्री पहुंचाने आदि हेतु हैलीकॉप्टर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी अध्यक्ष के पत्र पर सकारात्मक रूप से विचार करने तथा शासन की ओर से यथा सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments