Latest news
केदारनाथ यात्रा में कचरे से निकलेगी ऊर्जा जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की भाजपा ने पत्रकारों के संग मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू समेत दो ग... जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग

[t4b-ticker]

Tuesday, November 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आईआईएम काशीपुर का कैंपस देहरादून में स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में आईआईएम काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर निदेशक आईआईएम काशीपुर प्रो. नीरज द्विवेदी एवं कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों एवं आईआईएम काशीपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments