Latest news
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज भाजपा महिला मोर्चा के ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ से गूंज रहे उत्तराखण्ड के विधानसभा क्षेत्र ओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक भारी वर्षा के बीच ग्राउंड जीरो पर डटे रहे डीएम डॉ. आशीष चैहान, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम नंदा की चैकी पुल पूरी तरह सुरक्षित, एप्रोच रोड धंसी राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित, चिकित्सा शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिजनो...

[t4b-ticker]

Friday, July 31, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लेलू में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का कार्य किया गया है।
इसी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम के समीप बनने वाली एक नई सड़क का विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से वहां मौजूद युवा खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल सिर्फ मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश-दुनिया में नाम रोशन करने और एक शानदार करियर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार खेल के बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को हर संभव विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र शाह, वीरेंद्र बोहरा, कमल मेहता, अक्षय शाह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments