Latest news
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में तेजी देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुः... मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन मोरी के पवाणी गांव में अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का आपदा प्रबंधन मंत्री ने किया हेली सर्वेक्षण मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Friday, November 27, 2026
Homeउत्तराखण्डमोर्चा ने मुख्यमंत्री से की पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का...

मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से जल विद्युत निगम में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाए।
नेगी ने कहा कि यूपीसीएल में कार्योजित पूर्व सैनिकों को लाभ अनुमन्य हो चुका है। नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116, 2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में मा.उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य-समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे द्य उक्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी विभागोंध् निगमों द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन हो चुका है, लेकिन यूजेविएनएल द्वारा आज तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। मोर्चा को भरोसा है कि पूर्व सैनिकों को बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments