Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयमुनोत्री पैदल मार्ग पर दरका पहाड़, कई यात्रियों के दबने की आशंका

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दरका पहाड़, कई यात्रियों के दबने की आशंका

उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से मलबे में यात्री दब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके लिए रवाना हुई। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में 3 से 4 यात्री आए हैं।
जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। पहाड़ी के मलबे में 3 से 4 तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना कि मबले में दबा हुआ एक यात्री दिख रहा है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी। एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने यात्री इसकी चपेट में आए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और एडीआरएफ की ओर से एक यात्री को मलबे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा गया, जिसका उपचार चल रहा है। डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि वह खतरे से बाहर है दो अन्य लोगों को लाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments