Latest news
उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन का आयोजन मुख्य सचिव ने आयुष मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिजाइन पर मिलेगा 50 हजार का इनाम टिहरी मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर ... ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज भाजपा महिला मोर्चा के ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ से गूंज रहे उत्तराखण्ड के विधानसभा क्षेत्र

[t4b-ticker]

Monday, August 3, 2026
Homeउत्तराखण्डयातायात नियमों के उल्लंघन पर 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में...

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान

देहरादून। पुलिस ने नाईट स्ट्राइक चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 91 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूल किया। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान ट्टऑपेरशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपनेकृअपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलगकृअलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डालनवाला पुलिस द्वारा रात्रि में पब/बार/रेस्टोरेंट की तलाशी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत क्लदेंजल क्लब 90 बार के संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी बार को संचालित करने पर संचालक का 83 पुलिस अधिनयम में तथा बार मे डीजे बजा रहे 02 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनो/व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 38 वाहनों को सीज किया गया, साथ 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूला गया तथा 40 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान किये गए। इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चौक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा अलगकृअलग थाना क्षेत्र में 75 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 18750 रूपये का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 18 संदिग्धों को 172 इदेे में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments