Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः...

युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण और युवाओं के भविष्य को फोकस कर जो सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं उसके सुखद और दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे। भट्ट ने कहा कि युवा हाथों को राजगार देने के लिए सरकारी के अलावा गैरसरकारी क्षेत्र मे स्वरोजगार की कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है। चमोली, पौड़ी एवं अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने से जहाँ युवाओं को गृह क्षेत्र मे रोजगार उपलब्ध होगा तो इससे पलायन भी रुकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रथम ‘युवा आयोग’ की स्थापना के निर्णय से स्पष्ट है कि सरकार युवाओं प्रति गंभीर है। युवाओं को रोजगार से लेकर पठन पाठन और गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए आयोग की निगरानी मे रहेगा।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए अतिरिक्त सहायता एवं प्रोत्साहन की घोषणा स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र मे रोजगार के लिये सरकार पहले भी बहुत कदम उठा चुकी है। विकास को गाँव गाँव तक पहुंचाने की दिशा मे यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा का विस्तार कर भूमिधरी अधिकार के निर्णय को बेहतर कदम बताया। उन्होंने कहा कि लोग लम्बे समय से भूमि की नियमितता की मांग कर रहे थे जो अब पूरी हो सकेगी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्यांश 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने से जरूरतमंदों को अधिक राहत मिलेगी।
भट्ट ने कहा कि 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मुहैया करायेगा। योजना मे आईआईटी एवं आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी। यह आम जन और युवाओं के हौसले बढाने और उन्हे रोजगार मुहैया कराने की दिशा मे बेहतर कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष से ‘बाल वीरता पुरस्कार’ प्रदान करने जैसे निर्णय उन्हे प्रोत्साहित करेंगे। चैहान ने कहा कि प्रदेश मे महिला, युवा और आमजन के हित मे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से निर्णय लिए है तथा उनका जिस तरह धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है उससे प्रदेश मे आमजन मे उत्साह है और राज्य आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments