Latest news
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डयूपीसीएल का कुमाऊँ क्षेत्र में 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य

यूपीसीएल का कुमाऊँ क्षेत्र में 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य

हल्द्वानी। कुमाऊँ क्षेत्र के रुद्रपुर और हल्द्वानी जोन में 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने रखा है, जिसके सापेक्ष अभी तक एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं के मन में अधिक बिल आने की भ्रांतिया व्याप्त हैं, जिसे जागरूकता के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों की जगह नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बिलिंग सेवा प्रदान करना है। प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता पहले से ही बिजली की खपत के अनुसार रिचार्ज कर सकेंगे और बिलिंग की असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। यूपीसीएल के अनुसार लगभग 15 लाख 87 हजार बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। यूपीसीएल के पास प्रत्येक उपभोक्ता की औसतन 2400 रुपये तक की सिक्योरिटी राशि जमा है, जो अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद लौटाई जाएगी। मुख्य अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया ने बताया कि कुमाऊँ क्षेत्र में सबसे अच्छी प्रगति बड़े उपभोक्ताओं (75 किलोवाट से अधिक) में हुई है। अभी तक 90 फीसदी बड़े उपभोक्ता मीटर लगवा चुके हैं, जबकि एलटी इंडस्ट्रीज में 66 फीसदी स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 16 फीसदी का लक्ष्य रखा है, क्योकि इनकी संख्या ज्यादा है। उनके साथ अधिक बिल आने की भ्रांतियां हैं, जिनको जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा रहा है। 33 केवी सब स्टेशनों पर शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है, अगले चरण में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर स्मार्ट मीटर लगाने जा रहे हैं।
वहीं, उद्योगपति अशोक अग्रवाल का कहना है कि यूपीसीएल के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का, उद्योग स्वागत करता है। उनका कहना है कि हम मैकेनिकल से डिजिटल युग मे प्रवेश कर चुके हैं। इसमें सटीकता अधिक है। स्मार्ट डिजिटल मीटर कंप्यूटरीकृत से ज्यादा अनुकूल है। इसकी गलतियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। देश के विकास के लिए यह अच्छी पहल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments