Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट

यूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट

देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने और समन्वित रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एवियन इन्फ्लूएंजा, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है, एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल सकती है, हालांकि यह दुर्लभ है।
जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि एहतियात के तौर पर जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म से 03 दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। पोल्ट्री फार्म पर नियमित निगरानी रखी जाए। रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टिव करें। वन विभाग को तालाब, झील एवं नदियों के आसपास रहने वाले पक्षियों पर नजर रखने और कोई पक्षी मृत या बीमार मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को देने को कहा। हालांकि जिले के पोल्ट्री फार्म में अभी तक वर्ल्ड फ्ल्यू का कोई भी मामला सामने न आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के पोल्ट्री पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नही है। जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को जनपद में स्थित आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स हैडक्वाटर को भी इस संबंध सतर्क करने को कहा।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यूपी से सटी जनपद की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले जिन्दा मुर्गे, मुर्गे का मांस और अंडे पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाए। जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल सीज कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन और मुर्गा मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीएमओ डा0 मुकेश कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ एससी जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments