Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी के एक साल होने पर संतों ने सीएम धामी को दी...

यूसीसी के एक साल होने पर संतों ने सीएम धामी को दी बधाई

हरिद्वार। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हुए 1 साल हो गया है। 27 जनवरी को सरकार यूसीसी दिवस के रूप में मना रही है। हरिद्वार में साधु संत भी सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। संतों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सीधा में के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने देश में सबसे पहले सभी धर्म और पंथ के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है। अन्य राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। साधु संतों का कहना है कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक विधान होना जरूरी है। यूसीसी कानून के लागू होने से उत्तराखंड में किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं होगा। विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और लव जिहाद जैसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी। इसके साथ ही हरिद्वार जिला मुख्यालय ने भी यूसीसी दिवस मनाया। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल और डीएम मयूर दीक्षित समेत कई अधिकारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रही। इस दौरान यूसीसी की उपलब्धियां बताई गईं।
महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा 27 जनवरी को उत्तराखंड में यूसीसी लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास रचने का काम किया। उन्होंने कहा देश में सबसे पहले यूसीसी लागू कर यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि धामी सरकार के लिए सभी नागरिक समान हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी यूसीसी के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक देश, एक विधान और एक संविधान की भावना के अनुरूप उत्तराखंड में सबसे पहले यूसीसी लागू किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पूरी राष्ट्रवादी सरकार को भी बधाई दी।
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि देश इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। विशेषकर शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा जागरूक हो रहा है। एक बड़े राजनीतिक दल का मुखिया भी युवा ही चुना गया है। ऐसे में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के प्रचंड संकल्प के चलते ही यूसीसी जैसे ऐतिहासिक कानून को लागू किया जा सका।
समान नागरिक संहिता के तहत कराए जा रहे शादियों के रजिस्ट्रेशन में हरिद्वार जिला अव्वल है। यूसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने यूसीसी के रजिस्ट्रेशन में लगी टीम को सम्मानित किया। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम और जनप्रतिनिधियों ने रजिस्ट्रार, सब रजिस्टार और यूसीसी के काम को आगे बढ़ा रहे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सम्मानित किया। हरिद्वार जिले में यूसीसी के तहत 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments