Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को...

‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को इस वर्ष भी ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व, 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। कारगिल के अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित स्मृति एवं श्रद्धांजलि रन होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में श्रेणियों के प्रतिभागियों में ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग (18 वर्ष एवं अधिक), विद्यालय वर्ग (बालक बालिका) कक्षा 9 से 12, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय पुरूष एवं महिला वर्ग, पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं शहीद आश्रित (सांकेतिक रन ध्वॉक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, इच्छुक दिव्यांगजन (समावेशी रनध्वॉक, वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष एवं अधिक) (रन वॉक)।
25 जुलाई को प्रातः 07 बजे प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं एकत्रीकरण टी-शर्ट कैप वितरण, शौर्य स्थल, चीड़बाग, प्रातः 07ः45 बजे कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि, प्रातः 08 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन का शुभारंभ प्रातः 09ः30 बजे गांधी पार्क, देहरादून में रन का समापन। रन फॉर कारगिल हीरोज से शौर्य स्थल, चीड़बाग-राजपुर रोड-गांधी पार्क, देहरादून पर समापन किया जाएगा।
दौड़ की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 26 जुलाई 2026 को आयोजित शौर्य दिवस के मुख्य समारोह में सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं यातायात विभाग मार्ग पर सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, देहरादून को नोडल अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को प्रभारी अधिकारी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी, देहरादून को ओवरऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, युवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है, ताकि कारगिल के अमर वीरों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की भावनाओं को सामूहिक रूप से अभिव्यक्त किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments