Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजकीय पेंशनर्स संगठन की हिंडोलाखाल शाखा का हुआ गठन, जबर चंद कुमांई...

राजकीय पेंशनर्स संगठन की हिंडोलाखाल शाखा का हुआ गठन, जबर चंद कुमांई अध्यक्ष बने

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की हिंडोलाखाल शाखा का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष जबर चन्द कुमाई, त्रिलोक सिंह बागडी सचिव, नवल सिंह पंवार कोषाध्यक्ष तथा प्रेम सिंह बागड़ी संरक्षक निर्विरोध रूप से चुने गये। सुन्दर सिंह चौहान की अध्यक्षता में शाखा का गठन हुआ। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह चौहान व पर्यवेक्षक कुसुम शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली ने कहा कि संगठन में हिण्डोलाखाल शाखा का गठन होना प्रदेश संगठन के लिए खुशी का पर्व है। इस शाखा के गठन से प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी। कृषाली ने कहा कि गोल्डन कार्ड धारकों व सदस्य पेंशनरों की समस्याओ के समाधान व हितों के लिए प्रदेश संगठन संघर्ष के लिए सदैव तत्पर है। 31 हजार पेंशनर्स जो गोल्डन कार्ड से वंचित हैं उन्हे पुनः एक बार योजना से जोड़ने के लिए कैबिनेट में इस मांग को पूरा करने के लिए रखा जाए। इसी के साथ प्रदेश के सभी छोटे बडे अस्पतालों को गोल्डन कार्ड की सुविधा से जोड़ा जाए। अधिवेशन में जबर सिंह पंवार,सत्यें सिंह बिष्ट, सुन्दरलाल, दयाल सिंह बिष्ट, वीर चन्द कुमाई, बख्तावर सिंह, सुरेश तिवाड़ी सन्ता सिंह रावत, सुन्दर सिंह जयाडा आदि अनेक सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments