Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन नैनीताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजभवन नैनीताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून। राजभवन नैनीताल में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की समग्र जांच एवं देखभाल सुनिश्चित करना था। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं रोगियों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से भी संवाद कर उनके अनुभव जाने और चिकित्सकीय व्यवस्था की सराहना की।
शिविर में बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 172 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न चिकित्सा विभागों जैसे नेत्र रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा तथा हड्डी रोग (ऑर्थाेपेडिक) के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए। शिविर में ईसीजी सहित विभिन्न परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही अच्छे जीवन की आधारशिला है। राजभवन परिवार का उत्तम स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब कार्मिक एवं उनके परिजन स्वस्थ होंगे, तभी वे पूरी क्षमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।’’ राज्यपाल ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विशेषज्ञता एवं समर्पण से राजभवन परिवार को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य शिविरों, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सत्रों एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे समय पर रोगों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित हो सके और राजभवन परिवार निरोग एवं सशक्त बना रहे। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, राजभवन के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एन. एस. गुंज्याल, सीएमओ डॉ. हरीश चंद पंत, पीएमएस डॉ. तरुण टम्टा, फिजिशियन डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि गुप्ता, सर्जन डॉ. बी के मिश्रा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, नेत्र शल्यक डॉ. स्नेही कन्याल, मनोचिकित्सक डॉ. गरिमा कांडपाल एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments