Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में लगा आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक लाभार्थियों की बनी आभा...

राजभवन में लगा आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक लाभार्थियों की बनी आभा आईडी

देहरादनू। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ओर से राजभवन में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। साथ ही उन्हें एबीडीएम के महत्व के बारे में भी जानकारियां दी गई।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों के अनुक्रम में प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान प आभा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को राजभवन में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजभवन के स्टाफ व उनके परिजनों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में एबीडीएम के अमृत पोखरियाल व प्रणव शर्मा ने आभा आई बनाने के साथ साथ एबीडीएम से संबंधित जानकारियों से भी वहां लोगों के अवगत कराया। शिविर में बताया गया कि आभा आईडी के जरिए लाभार्थी अपने स्वास्थ्य रिकार्ड को डिजिटली सुरक्षित रख सकता है। वहीं क्यू आर कोड स्कैन कर अस्पताल में ओपीडी पर्चा बनाने से लेकर डाक्टरी परामर्श हेतु समय लेकर अस्पतालों में लगने वाली कतारों से बचा जा सकता है। इस मौके पर एबीडीएम से संबंधित विभिन्न जानकारियों पर बनी शॉट फिल्म को भी एलईडी के जरिए दिखाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments