Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स में लोगों को किया सम्मानित

राज्यपाल ने “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स में लोगों को किया सम्मानित

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नंदा की चौकी, देहरादून में 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रेड एफएम की ओर से समाज, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों में बागेश्वर से मोहिनी कोरंगा, टिहरी से विजय जरदारी, पिथौरागढ़ से मनीष कसनियाल, उत्तरकाशी से कृष्ण कुडियाल, ऊधमसिंह नगर से जगदीश पंत, चमोली से मुकेश सती, चंपावत से रीता गहतोड़ी, देहरादून से नरेश सिंह नयाल, नैनीताल से जीवन चन्द्र जोशी, हरिद्वार से प्रदीप नेगी, अल्मोड़ा से कैलाशानंद को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे अनेक नायक हैं, जिनके संघर्ष और सफलता की कहानियाँ पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से एक उपलब्धि को न केवल सम्मानित किया गया है, बल्कि उन्हें समाज के सामने एक आदर्श के रूप में स्थापित किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि सम्मानित सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपने संकल्प, साहस और कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त की है। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि चुनौतियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसरों को पहचानना और उनका सही समय पर उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। हमें कभी भी अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, जो सम्मानित हुए सभी लोगों ने दिखाया है। राज्यपाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक, रचनात्मक और गतिशील ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार लोग संकोच और आत्म-संदेह के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में इस प्रकार के मंच लोगों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रेड एफएम की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इन नायकों को समाज के सामने प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में स्टेशन हेड रजत शक्ति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments