Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून/औली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने औली, चमोली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया। सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने भारतीय सेना की 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट “औली बटालियन” तथा आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टिट्यूट (ड-ैप्) के जवानों को संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, जिस पर पूरे देश को गर्व है।
राज्यपाल ने 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए श्ऑपरेशन पवनश् सहित विभिन्न अभियानों में जवानों द्वारा प्रदर्शित वीरता को स्मरण किया तथा मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माणा सब सेक्टर में “ऑपरेशन स्नो लेपर्ड” के अंतर्गत सीमा सुरक्षा का दायित्व निभा रहे जवान कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और सुरक्षा बल केवल सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
राज्यपाल ने आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टिट्यूट, औली की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में स्थापित यह संस्थान पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग एवं पर्वतीय युद्ध कौशल के क्षेत्र में देश को उत्कृष्ट प्रशिक्षित मानव संसाधन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट सहित अनेक कठिन पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण, भारत के साहस और सामर्थ्य का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा और अवसरों का केंद्र बन रहा है। कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को राफ्टिंग एवं पर्वतीय प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह संस्थान युवाओं के लिए और अधिक अवसर एवं प्रेरणा का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर ब्रिगेडियर गौरव बत्रा, कमांडर 9 (इंडिपेंडेंट) माउंटेन ब्रिगेड ग्रुप, कर्नल शिवेश तिवारी, कमांडिंग ऑफिसर, 7वीं असम रेजिमेंट तथा रतन सिंह सोनल, कमांडेंट, आईटीबीपी (सीओ ट्रेनिंग) उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments