Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करता है। राज्यपाल ने कहा कि इस अवसर पर हम सभी आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें तथा सुरक्षित एवं संयमित ढंग से होली का उत्सव मनाएं। उन्होंने कामना की कि हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments