Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने फूलों से सुसज्जित वसंतोत्सव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर...

राज्यपाल ने फूलों से सुसज्जित वसंतोत्सव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। लोक भवन, देहरादून में 27 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 (पुष्प प्रदर्शनी) की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस बहुप्रतीक्षित महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राज्यपाल ने आज फूलों से सुसज्जित विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन देहरादून शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को महोत्सव की जानकारी देंगे। एक वाहन देहरादून से सेलाकुई तथा दूसरा देहरादून से डोईवाला क्षेत्र तक प्रचार करेगा।
राज्यपाल के निर्देशन में इस वर्ष आयोजन में नवाचार को भी शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आगंतुकों की गणना एआई आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए लोक भवन के मुख्य द्वार पर एआई-सक्षम कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आगंतुक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकेंगे, जिससे उन्हें एक डिजिटल आई-कार्ड प्राप्त होगा। यह पंजीकरण पूर्णतः ऐच्छिक रहेगा। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है, ताकि वे पुष्प-प्रदर्शनी, विविध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments