Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है। उनके चरित्र में निहित धर्म, सत्य, त्याग, सेवा और करुणा जैसे मूल्य हमें एक श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन अवसर न केवल प्रभु श्रीराम के जन्म का उत्सव है, बल्कि यह हमें उच्च नैतिक आदर्शों, सामाजिक मर्यादाओं और परोपकार की भावना को आत्मसात करने का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने इस पावन पर्व पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments