Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का आधार भी है। हिंदी भाषा विचारों, और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है, और हिंदी ने इसमें सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने कहा कि हिंदी ने देश की एकता को सशक्त करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए ताकि यह भाषा और समृद्ध हो और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हिंदी को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments