Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों में सुचारू एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान...

राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों में सुचारू एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान करने को यूपीसीएल संकल्पित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के विंटर टूरिज्म सेक्टर को सतत गति मिल रही है। शीतकालीन अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार तथा यूपीसीएल द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि शीतकालीन अवधि के दौरान मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोशीमठ, धनौल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चकराता, राजाजी नेशनल पार्क, टिहरी, देवप्रयाग, चंबा, हर्षिल आदि प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थाटन स्थलों के साथ-साथ चारधाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए।
प्रबन्ध निदेशक ने अवगत कराया कि शीतकाल में राज्य के इन महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों का भारी आवागमन होता है, जिससे पर्यटन कारोबार को प्रोत्साहन मिलता है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। ऐसे परिप्रेक्ष्य में यूपीसीएल का यह दायित्व है कि किसी भी पर्यटक या उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस हेतु यूपीसीएल द्वारा-पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित सभी 33/11 केवी उपसंस्थानों, एचटी एलटी लाइनों, 11 केवी फीडरों तथा स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम का दैनिक अनुश्रवण किया जा रहा है। आकस्मिक परिस्थितियों से त्वरित निपटने हेतु सभी महत्त्वपूर्ण स्थलों पर कडक्टर, केबल, पोल, ट्रांसफार्मर सहित आवश्यक सामग्री की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे विद्युत व्यवधान की स्थिति में न्यूनतम सनय में आपूर्ति पुनः सुचारू की जा सके। सभी अधीक्षण अभियन्ताओं एवं अधिशासी अभियन्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित उपसंस्थानों एवं फीडरों का सघन निरीक्षण करने तथा संपूर्ण टीम को हाई अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिये गये हैं। विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव डालने वाले कारकों को ध्यान में रखते हुए, लाईनों के पास स्थित पेड़ों एवं टहनियों की लोपिंग-चोपिंग समय से पूर्ण करने के निर्देश भी निर्गत किये गये हैं, ताकि प्राकृतिक कारणों से आपूर्ति बाधित न हो। साथ ही, सभी ट्राली ट्रांसफॉर्मरों की उपलब्धता एवं कार्यशील स्थिति का परीक्षण कर उन्हें किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। यूपीसीएल ने पुनः आश्वस्त किया है कि राज्य के सभी प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों तथा तीर्थ क्षेत्रों में सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना निगम की शीर्ष प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी आवश्यक उपाय निरंतर जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments