Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की...

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय स्थित कार्यालय में उत्तराखण्ड के वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वित्त सचिव का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों ने वित्त सचिव से प्रदेश के विभिन्न निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि वित्त सचिव के नेतृत्व में कर्मचारियों से संबंधित वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों का समयबद्ध और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित होगा। साथ ही उन्होंने राज्य के समग्र विकास एवं निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सहयोग का भरोसा भी जताया।
वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें।
शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी, अजयकान्त, इं. जयपाल सिंह चौहान, बुद्धि सिंह रावत, सुनील पुण्डीर, दलीप रावत, विमल भण्डारी, ललित शर्मा सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments