Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने सीएम से की...

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने सीएम से की भेंट

देहरादून। उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया। इस मौके पर अशोक वर्मा ने कहा कि उनके बनने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने जो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है उस दायित्व को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वर्मा ने यह भी कहा कि उनके विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाने का पुर जोर प्रयास किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए दी जा रही सुविधाओं को पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। अशोक वर्मा ने पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और महंत 108 कृष्णागिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत अशोक वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के कार्यालय पर पहुंचे जहां पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वर्मा का पुष्पगुच्छ बैठकर स्वागत किया गया पश्चात वर्मा ने सादगी से पदभार ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments